Homeप्रदेशस्कूल चलो अभियान द्वितीय चरण के तहत 15 जुलाई तक चलेगा विशेष...

स्कूल चलो अभियान द्वितीय चरण के तहत 15 जुलाई तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान: बीएसए संजय तिवारी।

संपादक महफूज़ अहमद


अमेठी! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 03 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में तथा 06 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बच्चों का कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जा रहा है। साथ ही 14 वर्ष तक के सभी ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें पुनः विद्यालयों से जोड़ा जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं कार्यपुस्तिकाएं प्रदान की जा रही हैं तथा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी हेतु ₹1200 प्रति छात्र की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें तथा विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें। बीएसए ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए व्यापक स्तर पर नामांकन अभियान संचालित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
93 %
2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
27 °

Most Popular