Homeप्रदेशचकबंदी कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

चकबंदी कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

संपादक महफूज़ अहमद

निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार चकबंदी कार्यों को करने के दिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से जानकारी ली जिस पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह ने बताया कि जनपद में चकबंदी की प्रक्रिया में 44 गांव शामिल हैं जिसमें तहसील गौरीगंज के 10, मुसाफिरखाना के 24, अमेठी के 8 व तिलोई के 2 गांव शामिल हैं, जिनमें धारा 8 में 5 गांव, धारा 9 में 8 गांव, धारा 10 में 10 गांव, धारा 20 में 7 गांव, धारा 27 में 8 गांव तथा धारा 52 में 12 गांवों में कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 4 गांव जिनमें अमेठी तहसील के भागीपुर व बड़गांव तथा मुसाफिरखाना तहसील में कैमा व कोइलारा मुबारकपुर में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार करें साथ ही पुराने गांव जो चकबंदी में चल रहे हैं उनको शीघ्र कब्जा परिवर्तन कर चकबंदी की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं, किसी भी गांव में चकबंदी प्रक्रिया को रोका न जाए सभी गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक पुराने मुकदमें और माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मुकदमों को गंभीरता पूर्वक निस्तारित कराएं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि जिन गांवों में धारा 52 की कार्रवाई पूर्ण हो गई है उनमें अंतिम अभिलेख तैयार कर तहसील को भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया की चकबंदी से संबंधित 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए जिससे आम जनता को राहत दिलाई जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चकबंदी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना करें अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्य करते हुए चकबंदी की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह सहित समस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
77 %
0.7kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °

Most Popular