संपादक महफूज़ अहमद
दर दर भटक रहे ग्रामीण
तैनात कर्मचारी नदारद
जगदीशपुर अमेठी। सरकार जहां ग्राम पंचायत सचिवालयों पर लाखों रूपए खर्च करके ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कर्मचारीयों को तैनात रहने के लिए कडे फरमान जारी किया तो वहीं आजाद कर्मचारी घर बैठे वेतन लेकर मौज उडा रहे हैं सचिवालय में ताला झूलता रहता है जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।
विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय उरूवा जहां आए दिन ताला झूलता रहता है ग्रामीण लोग जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन, खतौनी, विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन समेत आदि कार्य के लिए जब आते हैं तो वहां ताला झूलता देख कर बैरंग लौट जाते हैं मजबूर हो कर प्राइवेट जनसेवा केंद्रों पर अधिक पैसे देकर अपना कार्य कराते हैं ग्रामीणों ने बताया कि गांव से दूर जंगल में बने होने के चलते शाम होते ही यहां अराजक तत्वों व नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है तैनात कर्मचारी ग्राम प्रधान व सचिव के रहमो करम पर घर बैठे वेतन उठा रहे हैं इसको खुलवाने के लिए कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई प्रभाव ना पड़कर मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है गौरतलब हो कि यदि आला अफसरों ने गौर ना किया तो सरकार के अरमानों पर पानी फिर कर अभिलेख संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीण दर दर भटकते रहेंगे।
इस संबंध में सीडीओ से बात करने पर उन्होंने बताया कि मनमानी करने वाले कर्मचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा जल्द ही औचक निरीक्षण करके लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कडी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी



