पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लखनऊ में सार्थक पैरवी
_________________________
लखनऊ। सदस्य विधान परिषद देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात के बाद सचिवालय में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से सार्थक मुलाकात कर शिक्षामित्र से बने सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा की तथा एमएलसी के पत्र एवं आवश्यक साक्ष्य सौंपे।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर शीघ्र ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर 28 जनपदों में विकल्प पत्र भरवाने का आदेश जारी करवाने हेतु निवेदन किया गया।
पुनः सचिवालय जाकर विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी से मुलाकात कर शिक्षामित्र से बने सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित करने के संबंध में वार्ता की।
साथ ही पूर्व में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल एवं विधायक हर्षवर्धन बाजपेई द्वारा बेसिक शिक्षा मंत्री को दिए गए पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।
तत्पश्चात अनुभाग-5, बेसिक शिक्षा में जाकर उक्त पत्रों पर शीघ्र निर्णय लिए जाने का निवेदन किया।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरचरन, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री शिवनाथ चौधरी, प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव कुमार सिंह एवं मंडल अध्यक्ष प्रयागराज रमेश चंद्र सेन साथ रहे।



