भाजपा सरकार के रहते देश में सामाजिक न्याय की स्थापना नहीं हो सकती :विश्वकर्मा
लखनऊ/गाजियाबाद। भाजपा सरकार के रहते देश में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना नहीं हो सकती। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है और पिछड़े दलितो को बराबरी का स्थान नहीं देती। समाजवादी सरकार बनने पर ही सामाजिक न्याय के स्थापना होगी और पिछड़े दलितो आदिवासी शोषित वंचित समाज को उनका हक अधिकार सम्मान और हिस्सेदारी मिलेगी।
उक्त बातें आज गाजियाबाद के सुमंगलम वेंकट हाल में आयोजित विश्वकर्मा शिल्पकार कारीगर वर्ग सामाजिक न्याय सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कही।
पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया।अच्छे दिन का सपना दिखाया लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। भाजपा राज में लगातार मंहगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी किसानों नौजवानों की दुर्दशा से सभी के साथ धोखा हुआ।
देश का छात्रो नौजवानों का आक्रोश सरकार पर फूटा तो पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को लेकर जन्तर मन्तर नयी दिल्ली पर धरना दिया तो दिल्ली पुलिस ने छात्रों नौजवानों को लाठियों से पीटा और छात्रों पर पैलट गन की गोली चलायी।अब भाजपा सरकार लाठी गोली चलाने वालों को बचाने में लगी है।भाजपा सरकार छात्रों नौजवानों की विरोधी है। भाजपा सरकार गरीब किसान नौजवान पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है इस सरकार को हटाने से ही सभी का भला होगा।
प्रदेश में भाजपा संरक्षित अपराधियों और पुलिस की सांठगांठ से पीडीए वर्ग की हत्या बेटियों के साथ दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही है जिसे पुलिस रोकने में नाकाम है।
भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा प्रदेश में जितने फर्जी इनकाउंटर किये गये फर्जी मुकदमे लिखे गये पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है उनमें ज्यादातर पीडीए वर्ग के लोगों की हो रही है। योगी राज में पुलिस धर्म और जाति देखकर बुलडोजर चला रही है। 22 बुल्डोजर की कार्यवाही केवल पिछड़े दलित मुस्लिमों के घर गिराने में किये गये। यह सरकार पीडीए विरोधी सरकार है।
भाजपा राज में पीडीए वर्ग के अकेले विश्वकर्मा समाज के 45 नौजवानों की हत्याएं और बेटियों के दुष्कर्म की घटनाएं हुई। अत्याचार करने वाले ज्यादातर सामन्ती वर्चस्ववादी सोच के भाजपा समर्थक लोग हैं।भाजपा का संरक्षण होने के कारण पुलिस ने अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की उल्टे विश्वकर्मा समाज को न्याय दिलाने वाले समाजवादी पार्टी के लोगों के ऊपर मुकदमे लिखा गया।यह सरकार अपराधियों को बचा रही है और विश्वकर्मा समाज को न्याय नहीं मिल रहा है।
विश्वकर्मा समाज के हित में सपा सरकार में किये गये सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु जमीन का पट्टा का आदेश भाजपा सरकार ने निरस्त कर विश्वकर्मा समाज के साथ अन्याय किया है। विश्वकर्मा समाज भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
भाजपा सरकार का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना केवल विश्वकर्मा वर्ग लोहार बढ़ई सोनार कुम्हार नाई आदि को मजदूर बनाता है। यह सरकार शिक्षा नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती केवल पढ़ें लिखे नौजवान को टूल किट्स देकर मजदूरी कराना चाहती है। भाजपा विश्वकर्मा पीडीए विरोधी है। इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता।
भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 22 परीक्षाओं में सरकारी नौकरियों की भर्ती में पिछड़े दलित पीडीए वर्ग के आरक्षित 11514 पदों पर सामान्य और उच्च वर्ग के लोगों की भर्ती करके पिछड़े दलितो के आरक्षण को छीना है। भाजपा सरकार पिछड़े दलितो की विरोधी है। भाजपा राज के पिछले 10 वर्षों में 20 परीक्षाएं लीक हुए और लाखों नौजवानों नौकरी से वंचित रह गये। सरकार जान बूझकर परीक्षा लीक कराती है ताकि नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। नौकरी नहीं मिलेगी तो आरक्षण नहीं देना पड़ेगा।भाजपा सरकार पिछड़े दलितो को शिक्षा नौकरी आरक्षण से वंचित करना चाहती है।
भाजपा सरकार पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक नौजवान किसान गरीब मजदूर विरोधी सरकार है। इसे 2027 में भाजपा सरकार हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है ताकि प्रदेश के नौजवानो किसानों गरीबों और पीडीए वर्ग का भला हो सकेगा और प्रदेश में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना हो सके।
कार्यक्रम का अध्यक्षता यशपाल सिंह धीमान तथा संचालन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय सचिव वरिष्ठ समाजसेवी आदित्य धीमान ने किया।
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज कुमार भाटी कार्यक्रम को सम्बोधित कर विश्वकर्मा समाज से 2027 विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन मांगा।
प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव जिला महामंत्री नितिन त्यागी महानगर महामंत्री राजन कश्यप इरफान अमानत चौधरी सपा राजदेवी चौधरी विशाल नित्यानंद धीमान यशपाल धीमान अम्बरीश धीमान बबीता धीमान अशोक धीमान उमेश धीमान अजय धीमान ओ पी शर्मा कैलाश शर्मा प्रदीप सोलंकी रविन्द्र पांचाल दयानंद वत्स चन्द्रपाल पांचाल सुधीर पंचाल संदीप शर्मा रामपाल विश्वकर्मा आदि सम्बोधित किया।



