अमेठी। जनपद अमेठी में डूबने से हुई मां-बेटे की दुखद मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रयासों से दैवीय आपदा मद के अंतर्गत कुल 8 लाख रुपये की राहत राशि परिजनों के खातों में हस्तांतरित की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहसील अमेठी क्षेत्र में 29 जुलाई 2026 को हुई डूबने की घटना में मां और बेटे की मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार दैवीय आपदा के प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी कराते हुए राहत राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया। राहत सहायता के तहत मृत महिला के दोनों पुत्रों को 2-2 लाख रुपये तथा मृत बालक के पिता को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 8 लाख रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में अमेठी प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। जिला प्रशासन की इस त्वरित पहल से पीड़ित परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल मिला है तथा शासन की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली का प्रभावी उदाहरण भी सामने आया है।
डूबकर मृत मां-बेटे के परिजनों को 48 घंटे के भीतर मिली आर्थिक सहायता, प्रशासन ने प्रदान किए 8 लाख रुपये।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
27.5
°
C
27.5
°
27.5
°
81 %
0.8kmh
100 %
Mon
27
°
Tue
33
°
Wed
32
°
Thu
30
°
Fri
27
°



