Homeकारोबारगणेशगंज बाजार में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल का स्थानीय कार्यालय खुला

गणेशगंज बाजार में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल का स्थानीय कार्यालय खुला


लखनऊ। गणेशगंज एवं नाका क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में तत्परता लाने हेतु तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा सेवा एवं सहायता के उद्देश्य से “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,गणेशगंज -नाका इकाई” द्वारा गणेशगंज स्थित सूर्या मार्केट में संगठन का कार्यालय खोला गया। व्यापार मंडल के कार्यालय का शुभारंभ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा किसी भी संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं कोष की आवश्यकता होती है
तथा स्थाई कार्यालय होने से संगठन के कार्यक्रमों को गति मिलती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कार्यालय के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद रखने तथा कार्यालय में स्थानीय व्यापारियों के साथ निरंतर मासिक बैठक किए जाने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, गणेशगंज- नाका इकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी एवं महामंत्री यश सिंह ने बताया यह कार्यालय प्रात: ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक लगातार व्यापारियों के लिए खुला रहेगा तथा कोई भी व्यापारी अपनी किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय पर सम्पर्क कर सकता है संगठन के सभी पदाधिकारी व्यापारियों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।


उपाध्यक्ष संजय चौरसिया ,उपाध्यक्ष सूर्या गुप्ता ,उपाध्यक्ष विकास गुप्ता,उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता,उपाध्यक्ष तरुण मेहता,मंत्री अंबे साहू, मंत्री सूर्य जायसवाल,मंत्री आमिर कुरैशी,संरक्षक प्रदीप गुलाटी ,संरक्षक साहिल सिद्दीकी ,विधिक सलाहकार चंद्र देव तिवारी,प्रवक्ता इमरान भारतीय ,उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट , कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
78 %
0.7kmh
99 %
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °
Wed
27 °

Most Popular