Homeकारोबारटैक्स के विरोध में जनता के साथ सभासदों ने मिलकर जताया विरोध...

टैक्स के विरोध में जनता के साथ सभासदों ने मिलकर जताया विरोध प्रदर्शन

Mahfooj Ahmad MNEWSUP

बढ़े हुए टैक्स को लेकर जनता ने प्रार्थना पत्र देकर जताई आपत्ति

सिंगाही खीरी। जलकर, गृह कर, हाउस टैक्स, व्यापार कर जैसे तमाम करो में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ जनता के साथ उतरे सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर खूब हंगामा कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुराना टैक्स को बहाल करने की मांग की। शासन के द्वारा नई गाइडलाइन बनाकर जबरदस्ती लादा गया टैक्स अदा करने में सक्षम नहीं है बढ़े हुए टैक्स का बोझ उठाने में असमर्थता जाहिर करते हुए कस्बे के कई करदाताओं ने नगर अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर अपनी असमर्थता जताई है।

बुधवार को नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा के कार्यालय में शासन के द्वारा गृह कर, जलकर, व्यापार कर जैसे तमाम टैक्स को लेकर कस्बे के नागरिकों में फैले आक्रोश के समर्थन में सभी तेरा वार्डों के सभासद रामनरेश, सूरज कनौजिया,राहुल गुप्ता, शौकत अली, आफाक हुसैन, आशीष भंडारी, ध्रुव कुमार, सलाउद्दीन, मंजन खान, नरेंद्र गुप्ता,प्रभात शुक्ला आदि सभी सभासद मौजूद रहे और हमदुल्ला,जुबेर, सिकंदर, शेरा, बडे चुन्ना, इस्राइल हक सैकड़ो लोगो के हुजूम के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और नगर पंचायत के द्वारा वसूले जा रहे बढ़े हुए कई टैक्स गुना का टैक्स के विरोध में नारेबाजी करते बड़े टैक्स को अदा करने में जनता की असमर्थता को बताते हुए बोझ समझकर विरोध प्रदर्शन कर नगर पंचायत प्रशासन के अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत के अध्यक्ष को आने का इंतजार करने लगे घंटों इंतजार करने के बाद आक्रोशित जनता का जवाब देने के लिए दोनों सक्षम अधिकारी पदाधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष नगर कार्यालय नहीं पहुंचे जिससे आक्रोशित होकर सभासदों के साथ जनता वापस अपने घर लौट गई। नगर पंचायत के बढ़े हुए टैक्स को अदा करने में असमर्थता जताते हुए कई लोगों ने नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र देकर आपत्ति जताई है। नगर पंचायत के सभासद भी जनता के टैक्स में की जा रही मनमानी के खिलाफ जनता के साथ खड़े आए।

सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि राज्य सरकार ने 17 जनवरी 2025 को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतो का टैक्स वसूली का गजट पास किया है। उसी के आधार पर टैक्स की वसूली की जा रही है। टैक्स वसूली का फैसला शासन का है नगर पंचायत केवल गाइडलाइन का पालन कर रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
77 %
0.7kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °

Most Popular