Homeक्राइमअज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ

अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ

MNEWSUP

बेनीगंज हरदोई-जिले में इस समय चोरों के हौसले बुलंद हैं गांव, कस्बा, शहर के घरों को अपना निशाना बनाकर लोगों को परेशानियों में डाल रहे हैं पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दे रहे हैं। चोरों की दंगाई को देखते हुए भोले भाले लोंग रतजगा करने पर विवश है। बता दे कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव में 26 अगस्त वाली रात में अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। घर के कमरे में रखे बक्से से लाखों के जेवरात पार कर दिया। जिससे पीडित परिवार काफी सदमे में है। क्षेत्रीय पुलिस हुई ने घटना पर लोगों से पूछताछ कर छानबीन में शुरू कर दी है। पीड़ित केशन पुत्र बटेश्वर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें बताया है मंगलवार रात में अज्ञात चोरों ने रात में आकर घर के पीछे कमरे में सेंध लगानी चाहि लेकिन कमरे में रखा बड़ा बक्सा के कारण असफल रहे। फिर बगल वाले दूसरे कमरे में सेंध लगाकर कमरे में दाखिल हुए उसमें रखा बक्सा बैग उठा ले गए। बक्से में मेरी बेटी व मेरी बहू के लाखों के आभूषण पार कर दिए। घर में परिजन जब सो कर उठे तो देखा कमरे में सेंध लगी थी और समान मौके से गायब था। इसकी जानकारी आसपास गांव के लोगों से की गई लेकिन अज्ञात चोरों का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छान-बीन शुरू कर दी है। चोरी वारदात पर कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश सरोज ने बताया है की सूचना मिली है मौके पर पुलिस गई थी लोगों से पूछताछ भी की गई है पुलिस की विधिक करवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
53 %
1.8kmh
98 %
Sat
34 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
25 °
Wed
24 °

Most Popular