Homeक्राइमपत्नी का हत्यारा पति ही निकला

पत्नी का हत्यारा पति ही निकला

चीफ एडिटर महफूज अहमद

अमेठी थाना जामो क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर किया हैं l पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया है।

घटना ग्राम फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा की है। पुलिस को एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर। मृतका की पहचान इलाइची देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी दादू मंगता के रूप में हुई। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

मृतका के पति दादू मंगता की तहरीर पर थाना जामो में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पति को ही हत्यारा पाया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद था। पत्नी उसकी बात नहीं मान रही थी l

आरोपी पति ने बताया कि उसने पत्नी को गिराकर उसके सीने पर घुटना रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया। और सीने को घुटने से दबाए रखा जिससे उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular