लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर में नेचुरल टच वेलफेयर सोसायटी और अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था।
क्या विकास के लिए प्रकृति का अत्यधिक दोहन आवश्यक है?
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रो बिंदु, शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कालेज, डा. अमित कुमार गुप्ता,असिस्टेंट प्रोफेसर नेशनल पी जी कालेज, प्रो. सीमा सरकार,अंग्रेजी विभाग, नवयुग कन्या महाविद्यालय रहीं।
नवयुग कन्या महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डा. मेजर मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि आज की प्रतियोगिता का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें विकास और दोहन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही पुनर्संरक्षण की भी आवश्यकता है।
इस अवसर पर नेचुरल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष स्मृति, सचिव प्रदीप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन त्रिशा और आराध्या ने किया। निधि और सगुन वालेंटियर रहीं।
नेचुरल वेलफेयर टच सोसायटी का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्र छात्राओं में सामान्य ज्ञान,भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस दिशा में नेचुरल टच वेलफेयर सोसायटी का अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता करवाना एक सतत प्रयास है।



