Homeप्रदेशएक बोरी यूरिया के चक्कर में किसान ने गवा दी अपनी जान

एक बोरी यूरिया के चक्कर में किसान ने गवा दी अपनी जान

MNEWSUP

सकरन, सीतापुर! थाना क्षेत्र सकरन के ग्राम किरतापुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र अंजनी जयसवाल पुत्र दीनबंधु जयसवाल यूरिया लेने के लिए एक सप्ताह से खाद गोदामो के चक्कर लगा रहा था 22 अगस्त 2025 को ओमप्रकाश बिसवां खाद गोदाम यूरिया लेने गया था लेकिन ओमप्रकाश लाइन में लगा रहा और उसका नंबर नहीं आया और उसको यूरिया नहीं मिली खाद गोदाम कर्मचारियों ने ओम प्रकाश को आश्वासन दिया कि आप अपना आधार कार्ड जमा कर दीजिए कल आपको यूरिया मिल जाएगी रोजाना की तरह ओमप्रकाश 23 अगस्त 2025 को यूरिया लेने के लिए बिसवां खाद गोदाम पहुंच गया और लाइन में लग गया शाम लगभग 3 बजे तक ओमप्रकाश लाइन में लगा रहा लेकिन ओम प्रकाश को यूरिया नहीं मिली थक हार कर निराश होकर ओमप्रकाश पैदल पैदल अपने घर के लिए चल पड़ा पुरैनी और भोलागंज के बीच में प्रधान ढाबा के पास ओमप्रकाश बैठकर सस्ताने लगा बैठे-बैठे उसको नींद आई और वहीं पर लेट गया ओमप्रकाश के गांव के ही कुछ लोग बिसवां खाद गोदाम यूरिया लेने के लिए गए थे वापसी में देखा कि ओमप्रकाश यहां पर लेटा है तो मौके पर जाकर ओमप्रकाश को जगाने का प्रयास किया लेकिन ओमप्रकाश ने आंखें नहीं खोली इस दर्दनाक घटना की सूचना बिसवां कोतवाली पुलिस को हुई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर ओमप्रकाश के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी ओमप्रकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और सव को अपने घर ले गए! इस दर्दनाक घटना की सूचना सकरन थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा को हुई सकरन थाना प्रभारी अपने हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचकर सोकाकुल परिवार से मिले और पूरी मदद करने का आश्वासन दिया ओमप्रकाश के परिजनों ने ओमप्रकाश के सव का पीएम कराने की इच्छा जाहिर की सकरन थाना प्रभारी ने गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष पंचनामा भरवा कर सव को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया!
ओमप्रकाश के तीन लड़के और तीन लड़कियां है जिसमें एक लड़का और दो लड़कियों की शादी हो चुकी है एक लड़की और दो लड़के अभी शादी करने को शेष है ओमप्रकाश के दोनों लड़के बाहर मजदूरी करते थे ओम प्रकाश गांव में रहकर खेती किसानी करता था पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है!

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
77 %
0.7kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °

Most Popular