संपादक महफूज़ अहमद
👉महंगाई की मार, सरकार की दोहरी नीति पर नही चलेगी:सरोज यादव
अजय सिंह
लखनऊ/अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को ₹50 हजार तक की देने की बात कर रही सरकार। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही महिलाओं को आर्थिक मदद का लालच दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दिया है।
जिस तरह से खाद्य सामग्री (आटा, चीनी, खाद्य तेल, दाल, सब्जियों) और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जनता की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है। आज महंगाई चरम पर है हर तरफ जनता परेशान है लेकिन सरकार के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि घर की रसोई संभालने वाली महिलाओं से बेहतर महंगाई की वास्तविकता कोई नहीं समझ सकता। हर महीने राशन का बिल बढ़ रहा है। आटा और तेल से लेकर चीनी और दाल, पेट्रोल,डीजल तक की कीमतें परिवार के बजट को प्रभावित कर रही हैं। सीमित आमदनी में बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना मुश्किल होता जा रहा है।
सरोज यादव ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले ₹50 हजार देने की घोषणा करके महिलाओं को आकर्षित करने की कोशिश करने के बजाय सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनी कि आम परिवार की रसोई लगातार महंगी होती चली गई।
उन्होंने कहा, “महिलाओं को चुनावी लालच नहीं, महंगाई से स्थायी राहत चाहिए। अगर सरकार सचमुच महिलाओं की चिंता करती है तो सबसे पहले उनकी रसोई का बजट बचाए। जनता इस दोहरे रवैये का हिसाब जरूर मांगेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को चुनावी लॉलीपॉप के बजाय आम जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। खाद्य पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तथा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को वास्तविक राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि “जनता को भीख नही व्यवस्था, सुरक्षा,रोजगार, एवं महगाई नियंत्रित हो एक अच्छी अर्थव्यवस्था चाहिए जिसमें उसकी आमदनी बढ़े, महंगाई घटे और महीने की रसोई बिना कर्ज और परेशानी के चल सके।



