Homeप्रदेशमहिला प्रदेश अध्यक्षा को दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार l

महिला प्रदेश अध्यक्षा को दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार l

संपादक महफूज़ अहमद


लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) संगठन की नव नियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्षा (मध्य) रानी अवस्थी के आवास पर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता जन्मेजय सिंह, जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह, जिला प्रभारी राजकुमार यादव एवं महिला जिला अध्यक्ष नवीहुन सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्षा (मध्य) रानी अवस्थी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही महिला प्रदेश अध्यक्षा मध्य की नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि महिला नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा किसान, महिला और युवा हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
70 %
4.2kmh
89 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular