सुल्तानपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर और हल्द्वानी में कथित जातिवादी कृत्य के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में निकले विरोध मार्च में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।लालडिग्गी चौराहे से शुरू हुआ मार्च सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पहुंचा।यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।कलेक्ट्रेट के बाद कार्यकर्ता राजीव गांधी तिकोनिया पार्क,सैनिक कार्यालय और पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने से होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे,जहां प्रदर्शन का समापन हुआ।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि हल्द्वानी की रैली में कथित जातिवादी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान,सामाजिक न्याय,समानता और भाईचारे की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।प्रदर्शन में राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, दिनेश मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र, सुब्रत सिंह, सनी ममनून आलम, गुड्डू जायसवाल, संतोष वर्मा, मानस तिवारी, जनार्दन शुक्ला, राहुल मिश्रा, महेश मिश्रा, सोहेल इमरान अहमद, मोहम्मद खालिद, जाकिर, विजयपाल, शीतला साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



