Homeकारोबारअमेठी में किसानों को खाद की किल्लत पूर्वांचल विकास बोर्ड के...

अमेठी में किसानों को खाद की किल्लत पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम ने सीएम को लिखा पत्र

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

अमेठी l खाद के लिए किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।जिसे लेकर जनप्रतिनिधि भी अब किसानों की मदद के लिए सामने आए हैं। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिले में पर्याप्त खाद की उपलब्धता करने का निवेदन किया है।

दरअसल धान की फसल के लिए किसानों को खाद की अत्यधिक आवश्यकता है।खाद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी लाइन लगा रहे हैं लेकिन किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। कई घंटे के इंतजार के बाद किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है।अब किसानों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि भी सामने आए हैं। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है किसानों को डीएपी के बाद यूरिया की बहुत आवश्यकता है।समय से खाद न मिलने के कारण किसानों की फसल पर बुरा असर पड़ रहा है।खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन दुकानों पर लग रही है लेकिन किसानों को उनके आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। इसलिए किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द जिले में पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जिससे कि किसानों को आसानी से खाद मिल सके।।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
78 %
0.7kmh
99 %
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °
Wed
27 °

Most Popular