Homeकारोबारव्यापारी को मिले दस लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज की सुविधा...

व्यापारी को मिले दस लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज की सुविधा :संदीप बंसल

संपादक महफूज़ अहमद

लखनऊ। 03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के संदर्भ में आज ट्रांस गोमती के निशातगंज परिक्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि हम लोगों ने आठ वर्ष पहले आयोजित किए गए व्यापारी महाकुंभ में व्यापारी दिवस और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश सरकार से मांग की थी, जो योगी जी की सरकार ने पूर्ण की है।इस बार हम दस लाख रुपये तक व्यापारी के इलाज की कैशलेस सुविधा की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से कर रहे हैं, जो उम्मीद है कि जरूर सरकार द्वारा पूर्ण की जाएगी।इसके अलावा भी वरिष्ठ व्यापारी को पेंशन योजना दी जाए तथा व्यापार उद्योग बंधु की बैठकें अत्यंत गंभीरतापूर्वक आयोजित हों।इस प्रकार का संदर्भ इस स्वदेशी व्यापारी कुंभ में लिया जाएगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महिला महानगर अध्यक्ष कजरा निगम ने बताया कि निशात गंज क्षेत्र के ओम जनरल स्टोर प्रतिष्ठान पर पचासों व्यापारी एकत्रित हुए जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित किया, उसके पश्चात सभी व्यापारी महानगर परिक्षेत्र की दुकान दुकान तीन सितंबर के लिए आमंत्रण पत्र लेकर व्यापारियों से मिले।सभी व्यापारियों ने आगामी तीन सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ में पहुंचने का आश्वासन दिया।

व्यापारी संपर्क अभियान में उपस्थित रहने वाले प्रमुख व्यापारियों में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, संरक्षक रमेश चंद अग्रवाल, अजय वर्मा, मुजीब अहमद, राजेन्द्र खरबंदा, अजय कपूर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
77 %
3.4kmh
93 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
31 °

Most Popular