Homeक्राइमअज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

जगदीशपुर अमेठी।थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिसगंज चौराहे पर एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग का बायां पैर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम सभा अंकरा निवासी शंकर बख्श यादव उम्र लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग को वारिसगंज चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग का बायां पैर पूरी तरह से टूट गया।स्थानीय लोगों ने मुताबिक बुजुर्ग ई रिक्शा पर बैठा था जहां पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल बुजुर्ग को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
77 %
0.7kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °

Most Popular