Homeटेक्नोलॉजीमालती नदी पर ग्रामीणों ने बनाया अस्थाई पुल

मालती नदी पर ग्रामीणों ने बनाया अस्थाई पुल

 विभाग ने दुर्घटना की आशंका में हटाने के दिए आदेश 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी  टिकरिया गांव में मालती नदी पर एक महीने पहले निर्माणाधीन पुल का वैकल्पिक मार्ग तेज बहाव के कारण बह गया। कार्यदायी संस्था द्वारा जलस्तर कम होने के बाद भी मार्ग नहीं बनाया गया। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने बांस-बल्ली का अस्थाई पुल बना दिया। वैकल्पिक मार्ग के बह जाने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को 10-15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर  करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों व आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कार्यदाई संस्था के मुंशी को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक किसान ने बताया कि नदी के दूसरी तरफ उनके खेत हैं और खेती-बाड़ी में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को बांस-बल्ली से पुल न बनाने की हिदायत दी गई थी। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस अस्थाई पुल को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलस्तर कम होने पर नया वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
68 %
0.9kmh
100 %
Sat
34 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
25 °
Wed
24 °

Most Popular