Homeकारोबारसीलिंग कार्यवाही से भड़के व्यापारी

सीलिंग कार्यवाही से भड़के व्यापारी

सम्पादक महफूज़ अहमद


👉एलडीए, आवास विकास द्वारा की जा रही सीलिंग कार्यवाही के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी, जताई कड़ी नाराजगी

लखनऊ लखनऊ व्यापार मंडल की ट्रांसगोमती इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं अमिताभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में इन्द्रानगर लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर भर में एल.डी.ए. एवं आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई पर गंभीर चर्चा की गई तथा व्यापारियों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध व्यक्त किया।

देवेंद्र गुप्ता (ट्रांसगोमती अध्यक्ष) ने कहा कि प्रशासन द्वारा बिना पर्याप्त संवाद और व्यापारियों को उचित अवसर दिए की जा रही सीलिंग कार्रवाई से व्यापारियों में भय एवं असंतोष का वातावरण है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता है तो उसका समाधान संवाद एवं नियमानुसार किया जाए, न कि सीधे सीलिंग जैसी कठोर कार्रवाई से।

अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा कानून का सम्मान करता है, लेकिन प्रशासन को भी व्यापारियों के हितों एवं वर्षों से स्थापित व्यापारिक प्रतिष्ठानों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं व्यावहारिक निर्णय लेने चाहिए।

नितिन जैन ने कहा कि एकतरफा कार्रवाई से हजारों व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रशासन को व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हों और व्यापारियों का उत्पीड़न भी न हो।

अरविंद पाठक ने कहा कि व्यापारियों को बिना पूर्व सूचना एवं पर्याप्त समय दिए सीलिंग की कार्रवाई करना उचित नहीं है। लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन भी किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की कि एल.डी.ए. एवं आवास विकास परिषद व्यापारी संगठनों के साथ वार्ता कर व्यावहारिक समाधान निकाले तथा अनावश्यक सीलिंग कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाए।

बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र गुप्ता अमिताभ श्रीवास्तव नितिन जैन अरविंद पाठक गोपाल अग्रवाल मनीष वर्मा पवन अग्रवाल हिमांशू भट्ट बिक्की देहलयानी निखिल आदि उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular