Homeप्रदेशअमेठी में सम्पन्न हुआ सबजूनियर कबड्डी का जिला स्तरीय चयन ट्रायल।

अमेठी में सम्पन्न हुआ सबजूनियर कबड्डी का जिला स्तरीय चयन ट्रायल।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आज दिनांक 11 सितंबर 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में सम्पन्न हुए। यह चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में तथा प्रदेशीय खेल संघ के समन्वय से आयोजित की गई। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अमेठी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।सबजूनियर बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी:
कु. जैनब, कु. तनिष्का शुक्ला, कु. आराध्या भदौरिया, कु. कृतिका, कु. फिजा असलम, कु. रिया तिवारी, कु. स्वाती शुक्ला, कु. रहनुमा बानो, कु. मानसी एवं कु. आराध्या। सबजूनियर बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ी:
अंश, स्वास्तिक मिश्र, विष्णु जोगी, पिंटू जोगी, श्लोक, चुलबुल पांडे, अनुराग तिवारी, अर्पित निर्मल, आकाश सरोज एवं शिवम सोनी।चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। जिला क्रीड़ा विभाग का कहना है कि चयनित खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
78 %
0.7kmh
99 %
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °
Wed
27 °

Most Popular