Homeक्राइमदिन दहाड़े बाइक ले उडे चोर

दिन दहाड़े बाइक ले उडे चोर

चीफ एडिटर महफूज अहमद

जगदीशपुर अमेठी।लचर कानून व्य्वस्था के चलते दिन दहाड़े बैंक के सामने खडी बाइक अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए घटना की सूचना पीडित ने पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग कि हैं l जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुलाबगंज चौराहा स्थित पुलिस बूथ के समीप सेंट्रल बैंक के सामने खडी बाइक अज्ञात चोर उस वक्त लेकर रफू चक्कर हो गए जब कासिमपुर मजरे परवेजपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक बैंक लेनदेन के लिए आए थे बैंक के सामने अपनी बाइक खडी कर अंदर गए कुछ देर बाद बैंक का काम निपटाकर लौटे तो देखा मौके से बाइक नदारद मिली आसपास तलाश करने के बाद कोई पता ना लगने के उपरांत मजबूर होकर घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग किया। इस संबंध पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच पडताल जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
85 %
2.1kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
31 °

Most Popular