Homeप्रदेशभाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव।कांग्रेस के विरुद्ध की जोरदार नारेबाजी

भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव।कांग्रेस के विरुद्ध की जोरदार नारेबाजी

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद


बाराबंकी।बिहार चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा मंच से की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पूरे देश में भाजपा विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को नगर पालिका में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन के लिए जुटी। हाथों में बैनर लिए भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर छाया चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मां के सम्मान भाजपा मैदान में,मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, डॉक्टर रामकुमारी मौर्य,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,नीता अवस्थी, गुंजन शर्मा, किरण तिवारी ,अशोका देवी, अनीता चौहान, संजू बाजपेई, ज्ञानवती देवी, क्षमा अवस्थी, गुलजार बानो,आशुतोष अवस्थी,नेहा सिंह आनंद,पूजा सिंह आरती रावत,रचना श्रीवास्तव,राकेश पटेल,नवीन सिंह राठौर सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
78 %
0.7kmh
99 %
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °
Wed
27 °

Most Popular