Homeप्रदेशराष्ट्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन...

राष्ट्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और विशेष प्रयासों के माध्यम से प्रगति में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि अधिक से अधिक जनसामान्य को इसका लाभ प्राप्त हो। बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान एवं रिपोर्टिंग, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सेवा प्रदायगी में और सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के समय पर भुगतान और रिपोर्टिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। वहीं बैठक में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन एएनएम क्रमशः सविता सोनकर सब सेंटर नेवादा, अंजू लता सब सेंटर अहुरी तथा पूजा पटेल सब सेंटर सराय महेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बी.पी. अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव एवं रितेश राज, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
85 %
2.1kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
31 °

Most Popular