Homeप्रदेशअमेठी में छप्पर पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय युक्ति की मौत...

अमेठी में छप्पर पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय युक्ति की मौत l

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी लगातार हो रही बारिश से एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गयासपुर में देर रात छप्पर पर एक पेड़ गिरने से। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही 22 वर्षीय सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता जगदीन घायल हो गए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक सावित्री की मौत हो चुकी थी। घायल पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है l पिता मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते था। दुखद बात यह है कि सावित्री की शादी अगले दो महीने में होने वाली थी।

ग्राम प्रधान ने बताया कि

हादसा इतनी अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बरसते पानी के बीच ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को मलबे से निकाला। सावित्री की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

बाजारशुकुल थाना प्रभारी

अभिनेश कुमार ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। उन्होंने पुष्टि की कि 22 वर्षीय सावित्री की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
84 %
0.6kmh
100 %
Tue
33 °
Wed
32 °
Thu
30 °
Fri
27 °
Sat
30 °

Most Popular