Homeप्रदेशथाना वजीरगंज में भक्ति और उल्लास का संगम, जन्माष्टमी उत्सव में थानेदार...

थाना वजीरगंज में भक्ति और उल्लास का संगम, जन्माष्टमी उत्सव में थानेदार बने भजन गायक

MNEWSUP


लखनऊ, राजधानी के वजीरगंज थाना परिसर ने बुधवार को एक अनोखा नजारा देखा। मौका था भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का, जब पूरा थाना भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया।

थाना परिसर में लगाए गए पंडाल को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। जैसे ही जन्माष्टमी की रात में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ, तो खुद थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी मंच पर आकर राधा-कृष्ण के भजनों को गाने लगे। उनकी सुरीली आवाज़ और भक्ति भाव से लबरेज़ प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

पुलिसकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर भजन गाए, तालियां बजाईं और एक दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। पूरा माहौल श्रद्धा और आनंद से गूंज उठा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी मेहमानों का स्वागत सत्कार किया गया और उन्हें भोजन प्रसाद भी कराया गया। थाना परिसर भक्ति, सद्भाव और आपसी मेल-जोल का केंद्र बन गया।

जन्माष्टमी के इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को भी मजबूत करती है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
87 %
1kmh
99 %
Wed
27 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
28 °
Sun
28 °

Most Popular