Homeप्रदेशमछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत ,घर में मचा...

मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत ,घर में मचा कोहराम

MNEWSUP

सुबेहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुड़वा गांव में घटी घटना


सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में मंगलवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय गंगा बक्स सिंह की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। गंगा बक्स सिंह तालाब में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटी कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिवार में 15 वर्षीय मंगल, 10 वर्षीय कौशल और 16 वर्षीय एक बेटी है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार की आजीविका पर संकट आ गया है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि शव को पी एम के लिए भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular