Homeप्रदेशशिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किये गये शिक्षक राजीव

शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किये गये शिक्षक राजीव

Mahfooj Ahmad MNEWSUP

हरदोई।स्वामी विवेकानंद सभागार कलेक्ट्रेट में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त जनपद से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी डायट प्राचार्य तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस कड़ी में ब्लॉक कोथावां के प्राथमिक विद्यालय थानगांव में कार्यरत शिक्षक डॉ राजीव कुमार को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे जनपद से शिक्षा नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को आज यहां सम्मानित करते हुए हर्ष हो रहा है उम्मीद है की अगले वर्ष इसकी दोगुनी संख्या में शिक्षकों को सम्मानित किया जाए सभी शिक्षक अच्छा कार्य करें। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, डायट प्राचार्य योगेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, एसआरजी आशीष मिश्रा समेत सैकड़ो संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधान अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular