Homeप्रदेशस्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम...

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।


चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

    अमेठी    79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में  राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह  की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम आयोजन किये गये । जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग एवं विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली को राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके उपरांत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लगाई गई पोस्टर अभिलेख एवं पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया । कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु  मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी गयीं । तदोपरान्त डीपीआरसी परिसर में राज्य मंत्री, जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83 %
2.7kmh
100 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °

Most Popular