Homeटेक्नोलॉजी4 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द ।

4 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द ।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

  अमेठी यूपी-112 पर कॉलर से सूचना प्राप्त हुई कि एक 4-5 वर्ष की लड़की मिली है जो रो रही है, पुलिस सहायता चाहिये । उक्त सूचना थाना मुसाफिरखाना पर तैनात पीआरवी 5001 तत्काल मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ 04-05 वर्ष की बच्ची जो एम0एफ0 पब्लिक स्कूल लालगंज चौराहा ग्राम पूरे परवानी के पास खड़ी रो रही थी । बच्ची को रोता देख स्कूल के शिक्षक शिक्षिका बच्ची को स्कूल ले गये एवं उससे नाम पता पूछ रहे थे किन्तु वह बता नहीं पा रही थी तब स्कूल के शिक्षक द्वारा यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस सहायता मांगी गयी थी । पीआरवी स्टाफ द्वारा बच्ची की फोटो खींचकर आसपास के गांवों में जान पहचान के लोगों के पास फोटो भेज कर पहचान कराने पर जानकारी मिली की ग्राम दादरा से एक बच्ची गुम हो गयी है जिसके माता-पिता तलाश कर रहे हैं । पीआरवी स्टाफ द्वारा बच्ची के माता-पिता से सम्पर्क कर मौके पर बुलाया गया । बच्ची अपने माता-पिता को देखते ही तुरन्त पहचान गयी । बच्ची के पिता रमेश निवासी ग्राम दादरा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी द्वारा बताया गया कि उनकी 04 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल गयी थी जो तिरंगा यात्रा के समय रास्ते से बड़ी बहन से बिछड़ गयी थी तथा भटकते-भटकते दूर चली गयी थी । पीआरवी स्टाफ द्वारा नियमानुसार तस्दीक करते हुए बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया । बच्ची के माता-पिता व स्थानीय लोगों द्वारा यूपी-112 पीआरवी स्टाफ को धन्यवाद दिया गया ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
85 %
2.1kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
31 °

Most Popular