Homeक्राइमदो माह का राशन न मिलने पर लाभार्थियों का तहसील में प्रदर्शन

दो माह का राशन न मिलने पर लाभार्थियों का तहसील में प्रदर्शन

 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी  तहसील क्षेत्र के महसों गांव में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें दो माह से राशन नहीं मिला है। प्रदर्शनकारी बैनर लेकर तहसील पहुंचे। बैनर पर चोरों का साथ देता है प्रशासन  लिखा था। महिला लाभार्थी सावित्री ने बताया कि उन्हें चार महीने से राशन नहीं मिला है।कोटेदार हर बार टालमटोल करता है। एक अन्य महिला जयकला ने कहा कि दोबारा अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की। कोटेदार लगातार आज-कल का बहाना बना रहा है।

इस मामले में अमेठी के एसडीएम आशीष सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular