Homeप्रदेशधूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

जिला संवाददाता रहबर सिद्दीकी

विधानसभा सलोन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी सलोन विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी बनकर आये उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने जिन परिस्थितियों, कठिनाईयों का सामना अपने जीवन में किया था आज फिर से वही समय आ गया है तथा सत्ता में बैठे लोग संविधान में विश्वास नहीं रखते हैं। वहीं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया तथा अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। बाबा साहेब ने श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। कार्यक्रम में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की व पीडीए वृक्ष भी लगाया गया। इस मौके पर राजेन्द्र पटेल, पुत्तन सिंह यादव, लालजी पटेल, लवकुश मौर्या, रोहित गुप्ता, सौरभ सरोज, प्रमिला रावत, शिवकुमारी, अंकित प्रताप सिंह, रघुवीर मौर्या आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular