संपादक महफूज़ अहमद
जगदीशपुर अमेठी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा जिनके कब्जे से तमंचा कारतूस मिलने पर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा।
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक (वारिसगंज ) के अंतर्गत रेलवे क्रासिंग इमलीगांव के निकट पुलिस को सफलता उस वक्त मिली जब बाइक सवार दो लोग पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया संदिग्ध समझ पुलिस ने पीछा कर दोनो को धर दबोचा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।पूंछतांछ के दौरान एक ने अपना नाम बिपिन ग्राम रंगवा मजरे मटियारी थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक दूसरे ने अपना नाम अमन पूरे जबर मजरे अढनपुर थाना उपरोक्त का निवासी बताया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा। इस संबंध मे थाना अध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि पकडे गए दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हे जेल भेज दिया गया है।



