HomeUncategorizedदुष्कर्म व हत्यारोपी का नमूना लेकर होगी डीएनए जांच

दुष्कर्म व हत्यारोपी का नमूना लेकर होगी डीएनए जांच

संपादक महफूज़ अहमद

सीजेएम कोर्ट ने दूसरे विवेचक की अर्जी पर दी इजाजत

सुल्तानपुर। युवती से दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपी गोलू का डीएनए सैंपल संरक्षित करने के लिए नए विवेचक विवेक कुमार राय की तरफ से दी गई अर्जी पर बुधवार को सीजेएम नवनीत की अदालत का फैसला सामने आया। अदालत ने विवेचक की अर्जी पर डीएनए जांच के लिए सैंपल लेने व अन्य उचित कार्रवाई की इजाजत दे दी है। अदालत ने जिला कारागार में निरूद्ध आरोपी का नियमानुसार डीएनए सैंपल लेने के लिए विवेचक को आदेश दिया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गत 15 अप्रैल को अंबेडकर नगर जिले के महरुआ थाने के एक गांव की रहने वाली युवती का शव बरामद हुआ था। मृतका के भाई ने अपनी बहन का संपर्क आरोपी गोलू से होना बताते हुए एक दिन पूर्व ही घर से निकलने की बात कही है। मामले में वादी की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव के रहने वाले आरोपी गोलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा जयसिंहपुर कोतवाली में दर्ज किया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसके शरीर पर काफी चोट के निशान मिले और दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने गत 24 अप्रैल को आरोपी गोलू पर हत्या के अलावा दुष्कर्म की धारा लगाते हुए जेल भेजने की कार्रवाई किया। आरोपी गोलू को जेल भेजने के बाद डीएनए सैंपल संरक्षित किए जाने की मांग को लेकर पूर्व विवेचक प्रमोद कुमार मिश्रा की तरफ से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई थी। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए डीएनए जांच के लिए अनुमति दे थी,पर डीएनए जांच की कार्यवाही लम्बित रहने के दौरान ही नामित विवेचक का ट्रांसफर हो जाने की वजह से नए विवेचक को दोबारा अर्जी पेश करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
70 %
1.8kmh
98 %
Sat
28 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular