👉बिजली आउटसोर्स कर्मचारी 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के हवाले से बताया गया कि बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी करने,हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने, कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने,दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश न लगाने, पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने का विरोध करने आदि समस्याओं के समाधान के लिए संगठन द्वारा शक्ति भवन लखनऊ से ऊर्जा मंत्री तक अपनी बात को रखी गई।
उन्होंने कहा लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ जिसको ध्यान में रखकर संगठन द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों से चलकर आए आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत कराने एवं 5 अक्टूबर 2026 से पहले भिन्न-भिन्न डिस्कामो पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।



