जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पीडीए सरकार बनाने लिया संकल्प
अजय सिंह
लखनऊ/गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक स्थित चकिया गांव पहुंचकर समाजवादी आंदोलन के प्रखर चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। उन्होंने ग्रामीणों एवं ब्राह्मण समाज के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों से जुड़ने तथा वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए सरकार बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशवंत पांडेय के नेतृत्व में किया गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा जनेश्वर मिश्र के आदर्शों को याद करते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन सादगी, संघर्ष और समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक था।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता ही वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आधार बनेगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के आयोजक यशवंत पांडेय ने कहा कि चकिया गांव ब्राह्मण समाज का है जो इस बारे सपा मुख्या अखिलेश यादव को पूरा समर्थन करके आशीर्वाद दे रहा है उन्होंने ने ये भी कहा कि समाजवादी विचारधारा के साथ खड़ा हमारा समाज रहने का संकल्प ले रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को मजबूत समर्थन मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने सभी उपस्थित लोगों को समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में पीडीए सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर ताराचन्द पांडेय ,प्रेमचन्द्र पांडेय, तेजभान पांडेय , श्रीकान्त पांडेय ,इंद्रजीत पांडेय , सन्तोष पांडेय ,गोविंद पांडेय, नितेश पांडेय,होशियार पांडेय , आशीष पांडेय, सत्यम पांडेय ,नीरज पांडेय ,संजय पांडेय, सन्नी पांडेय, विनय पांडेय, विशाल पांडेय, आर्यन पांडेय, अजीत पांडेय, नंदलाल पांडेय, राधेश्याम पांडेय , रोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



