HomeUncategorizedअखिलेश यादव का नया 'PDA' केवल चुनावी अवसरवाद : अनुपम मिश्रा

अखिलेश यादव का नया ‘PDA’ केवल चुनावी अवसरवाद : अनुपम मिश्रा

अखिलेश यादव का नया ‘PDA’ केवल चुनावी अवसरवाद : अनुपम मिश्रा


लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बदला हुआ PDA का अर्थ केवल चुनावी अवसरवाद का परिचायक है। कल तक PDA की परिभाषा पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताने वाले आज चुनाव नज़दीक आते ही ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज की बात करने लगे हैं। जनता इस बदलाव के पीछे की राजनीतिक मंशा को भली-भांति समझ रही है।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता उन घटनाओं को नहीं भूली है जिनमें तत्कालीन एडीएम वैभव मिश्रा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार की चर्चा रही, और एक पत्रकार के साथ सार्वजनिक रूप से कथित अपमानजनक टिप्पणी भी व्यापक चर्चा का विषय बनी थी। इसी प्रकार, अखिलेश यादव के उन बयानों को भी लोग याद रखते हैं जिनमें उन्होंने कहा था कि बड़ी-बड़ी पोस्टों पर ऊँची जाति के लोग बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग समय-समय पर सनातन परंपरा, उसके प्रतीकों और उससे जुड़ी आस्थाओं के प्रति अनादरपूर्ण टिप्पणियों से जुड़े रहे हों, उनके मुख से आज सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के सम्मान की बातें जनता को स्वाभाविक नहीं लगतीं। प्रदेश की जनता कथनों और वास्तविक राजनीतिक आचरण के बीच का अंतर भली-भांति समझती है।

उन्होंने कहा कि आज अचानक सवर्ण समाज की चिंता जताना केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है। यदि यह भावना वास्तविक होती, तो यह पहले भी उनके सार्वजनिक बयानों और राजनीतिक व्यवहार में दिखाई देती।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक समरसता, सम्मान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास करता है। प्रदेश की जनता अब केवल नारों और बदली हुई परिभाषाओं से प्रभावित होने वाली नहीं है, बल्कि नेताओं के पिछले आचरण और कार्यों के आधार पर अपना निर्णय करेगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी सिंह तोमर के बरेली आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने नि. जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड. के नेतृत्व में सर्किट हाउस में फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया , इसके बाद युवा नेता हनी सिंह जी ने प्रेस को सम्बोधित किया और कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री मा. जयंत चौधरी जी युवाओं के पहली पसंद के नेता बनकर उभरे है।

उन्होंने बिशेषकर देश के युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल बिकास योजना के तहत प्रशिक्षत किया हैजिससे युवा बर्ग अपने पैरो पर खड़ा होकर अपना रोजगार चला रहा है जिससे युवा नौजवान खुश है
बर्तमान समय में पार्टी युवाओं को जोड़ने का अभियान चला रही है जिले में कमसे कम 500 युवाओं को जोड़ने का लक्ष है ।यह पार्टी सर्व समाज की पार्टी है चौधरी चरण सिंह जी की बिचार धाराओं पर चलती है।

मै बरेली में अपने युवा साथिओं से अपील करता हु कि राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े एवम अपने नेता जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करें इस अवसर पर नि. प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, नि. जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड. का. जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र पाल गंगवार क्षेत्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कुलदीप सिंह पवार बरिष्ठ नेता रवि ढाखा ओमपाल कश्यप,सहादत हुसैन, राजीव सिंह, डा. आयुव अंसारी, संजय सिंह, सुमित चौधरी, चौधरी पीतम सिंह,देवेंद्र सिंह,बुद्ध सिंह, दक्ष वीर प्रजापति,सनी चौधरी, सहवान खान, मुस्तफ़ा, हसीन,आदर्श गंगवार, कमलजीत सिंह, अनुज, आलोक, आदि लोग थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
95 %
1.8kmh
21 %
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
31 °

Most Popular