HomeUncategorizedसरकार जवाबदेही ले, कुलियों की जीवन सुरक्षा का इंतजाम करे !

सरकार जवाबदेही ले, कुलियों की जीवन सुरक्षा का इंतजाम करे !

सरकार जवाबदेही ले, कुलियों की जीवन सुरक्षा का इंतजाम करे


👉राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश के उत्पीड़न के खिलाफ 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस

अजय सिंह
लखनऊ। रेलवे में कार्यरत कुलियों की जीवन और सामाजिक सुरक्षा की जवाबदेही केंद्र सरकार की है।

उसे कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करना चाहिए, स्टेशनों पर सामान ढोने के कामों को प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की जगह कुलियों को देना चाहिए और कुलियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दी, शेल्टर रूम, रेलवे पास आदि के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराना चाहिए। यह मांग राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में उठी। बैठक में मानसून सत्र में कुलियों द्वारा सांसदों से मिलने के संबंध में चर्चा हुई और तमाम सांसदों द्वारा प्रश्न काल में कुलियों के सवालों को लोकसभा में लगाने का स्वागत किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव का लखनऊ स्टेशन प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न करने के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवाद करने का निर्णय हुआ और 10 अगस्त को रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम देश के हर स्टेशन पर कार्यक्रम करते हुए पत्रक भेजने का फैसला लिया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी के दिल्ली में हाल ही में हुए आंदोलन की सफलता ने राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार के सवाल को सामने लाने का काम किया है। कुली भी भारत का नागरिक है और उसे भी सम्मानजनक जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार है। यहीं नही रेलवे द्वारा उसे नियोजित किया जाता है। ऐसे में रेलवे में लाई गई जा रही निजीकरण व आधुनिकरण की नीतियों के कारण कुलियों का रोजगार प्रभावित हुआ है।

उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट पैदा हुआ। सरकार को अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए और हर हाल में कुलियों की जीवन सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए। बैठक में का संचालन राष्ट्रीय सहसंयोजक चंदेश्वर मुखिया ने किया।

बैठक में राहुल कुमार यादव, कन्हैया ग्वाला, संजय पासवान, शेख रहमतुल्लाह, आनन्द सिंह, राजकुमार यादव, निसार अहमद, अरुण कुमार महतो, अलीम अहमद, मूलचंद वर्मा, अनिल सावले ,अमजद भाई, चंद्रू चलवाड़ी, अदनान अहमद, राजू टेकम,राम बाबू भिलाला, राम महावार, कलीम मकरानी, राजकपूर, अरविंद यादव, अनिल मंडल, मोo नवी हुसैन, शांतनु मुखर्जी, इमाम आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
95 %
1.8kmh
21 %
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
31 °

Most Popular