सुल्तानपुर। दुबेपुर प्रखंड के भाईं गांव निवासी समाजसेवी अतहर हुसैन 58 वर्ष के आकस्मिक निधन पर लोगों ने शोक जताया है। शोक जताते हुए लोगों का कहना है कि अतहर हुसैन अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव और सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन को क्षेत्र के लोगों ने एक अपूरणीय क्षति बताया है, वो हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे हाथ बढ़ाते थे। उनके अंदर सामाजिक समरसता कूट-कूट कर समाहित थी। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका अंतिम संस्कार भाईं स्थित कब्रिस्तान में किया गया। जिसमें बडी संख्या में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
समाजसेवी अतहर हुसैन का निधन, लोगों में शोक !
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
24.8
°
C
24.8
°
24.8
°
95 %
1.8kmh
21 %
Sat
31
°
Sun
32
°
Mon
31
°
Tue
32
°
Wed
31
°



