Homeकारोबारट्रंप की तानाशाही के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

ट्रंप की तानाशाही के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Mnewsup


👉 भारत माता के लिएअमेरिकी कंपनियों का करें बहिष्कार-संदीप बंसल

लखनऊ। अमेरिकी सरकार के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% अतिरिक्त टैरिफ के विरोध में आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ो पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व मेंअमीनाबाद क्षेत्र में सड़कों पर उतरे।

संदीप बंसल ने वहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा की ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उसकी तानाशाही को रोकने के लिए हमें अमेरिकी कंपनियों का बहिष्कार करना होगा पूर्ण रूपेण भारत के बने उत्पाद मांगने होंगे बेचने होंगे और इस्तेमाल करने होंगे उन्होंने कहा कि हम 144 करोड़ भारतीय जब भी कोई चुनौती मिलती है तब और शक्ति से आगे बढ़ते हैं आज ट्रंप ने हमें ललकारl है हम सभी भारतीय ट्रंप को भारत मां के सपूतों की शक्ति दिखाएंगे।

उन्होंने वहां पर उपस्थित जन समुदाय से भी अपनी दिनचर्या को देखते हुए खाने-पीने से लेकर दिनचर्या की सभी वस्तुओं में स्वदेशी इस्तेमाल करने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि इस नारे को हमें चरितार्थ करना होगा कि स्वदेशी अपनाएंगे और विदेशी भगाएंगे।

संदीप बंसल ने देशभर के व्यापारियों उद्यमियों और भारत की जनता से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने को कहा उन्होंने कहा कि आगामी 3 सितंबर संगठन के 32 वे स्थापना दिवस पर इन्हीं विषयों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि अगली पदयात्रा ट्रांस गोमती क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

आज की पदयात्रा नज़ीराबाद बाजार से प्रारंभ होकर प्रकाश कुल्फी चौराहा, झंडेवाला पार्क अमीनाबाद, मौलवीगंज होते हुए इंदिरा मार्केट पर समाप्त हुई।

पदयात्रा मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युव के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महामंत्री अनुज गौतम दीपेश गुप्ता, अमरनाथ चौधरी, मुकेश कुमार नाग, रामकृष्ण मिश्रा,अनिल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पदम जैन रमेश शुक्ला, प्रदेश महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, नगर महामंत्री बीनू मिश्रा, मंत्री रूपा अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, आशियाना के अध्यक्ष कार्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनीष अवस्थी, लखनऊ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सालेम, विजय नगर नाका व्यापार मंडल से विपिन गुप्ता, सुनीत साहू, इंदिरा मार्केट से सुनील धमीजा, अनिल गुप्ता, दीपक कुमार, धीरज कुमार, गुइन रोड से जयप्रकाश पांडे सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular