Homeक्राइमयुवक की निर्मम हत्या से क्षेत्र मे दहशत

युवक की निर्मम हत्या से क्षेत्र मे दहशत

MNEWSUP
तीन हत्यारे पुलिस हिरासत मे, चौथे की तलाश जारी
घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

कुशीनगर। पहले तू-तू-मै मै, नोकझोंक, फिर मारपीट इसके बाद धारदार हथियार से हमला करने के बाद युवक को जमीन पर गिराकर हत्यारों ने कूरता की सारी हदें पार कर दी। कान काटा, फिर आंख फोडा उसके बाद निर्मम तरीके से युवक की हत्या कर दी। हत्यारों का वहशीपन यही खत्म नही हुआ। युवक की मौत के बाद हत्यारे तब तक उसका गला दबाकर बैठे रहे जब तक ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस पहुंच नही गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने तीन हत्यारों को हिरासत मे ले लिया जबकि एक हत्यारा भीड का फायदा उठाकर फरार हो गया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार हत्योरोपियो सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल मे जुटी है।
घटना जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है। चर्चाओ के मुताबिक विवाद खेत में पशु चराने को लेकर हुआ, जबकि गांव के तमाम लोग दबी जुबान कुछ और ही कहानी बता रहे है। बताया जाता है कि आरएसएस के जिला संघ चालक के चालीस वर्षीय पुत्र उत्कर्ष सिंह
घर पर थे।
शाम को किसी ने उन्हें खेत में पशुओं के चरने की सूचना दी। वह तत्काल अपने खेत की ओर गए। खेत में पशुओं को चरते देख पास में झोपड़ी डालकर रहने वाले परिवार से पूछताछ किया तो दोनो पक्षों में बहस शुरू हो गयी जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सुनी-सुनाई बातो पर गौर करे तो
सेमरा गांव के निवासी कन्हई यादव के चारो पुत्र
सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेन्द्र यादव व ज्ञान यादव ने उत्कर्ष पर हमला बोल दिया, उत्कर्ष जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा तो पीछे से चारों हमलावरो ने उसे दौड़ाकर गांव में घेर लिया और फरसा, लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे जिससे उत्कर्ष के सिर, चेहरे, आंख और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी।
हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक की आंख फोड़ दी और कान भी काट दिया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस के पहुंचने तक हत्यारे, उत्कर्ष का गला दबाकर बैठे रहे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन हत्योरोपियो को हिरासत में ले लिया है जब चौथा आरोपी भीड का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश मे पुलिस जुटी है। बताया जाता है कि सेमरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह आरएसएस के जिला सह संघ चालक हैं। घटना के दिन वह कसया गए थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कन्हई यादव के चार बेटे वहां झोपड़ी डालकर रहते हैं। पशु उन्हीं की थे। चारों ने मिलकर उत्कर्ष पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो चारों आरोपी वहीं मौजूद थे।
सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इंद्रजीत सिंह ने इस मामले में सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेन्द्र यादव व ज्ञान यादव पुत्रगण कल्हई यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र मौका-ए-वारदात पर पहुच कर स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश देते चौथे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular