Homeप्रदेशदेश की सेवा करने वाले वीर जवान का अभिनंदन

देश की सेवा करने वाले वीर जवान का अभिनंदन


👉मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों को दिलाया था सम्मान का अधिकार : पुनीता सिंह

अजय सिंह
लखनऊ/गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा चांडीपुर में सेवानिवृत्त वीर सैनिक अरविंद यादव के स्वागत एवं सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर देश की सेवा करने वाले वीर जवान का अभिनंदन किया।

समारोह में समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन शौर्य संगठन गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सेवानिवृत्त सैनिक अरविंद यादव का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान उनके परिजनों को भी सम्मानित करते हुए देश सेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को देशभक्ति और सम्मान के भाव से ओत-प्रोत बना दिया।
अपने संबोधन में पुनीता सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों का सम्मान पूरे समाज का अभिमान है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की दूरदर्शी सोच के कारण ही शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान की परंपरा समाजवादी विचारधारा की पहचान रही है।

कार्यक्रम के दौरान पुनीता सिंह ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर आईं दर्जनों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ज्ञानवती यादव सहित कई महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति, सैनिक सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
95 %
1.8kmh
21 %
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
31 °

Most Popular