HomeUncategorizedलखनऊ में युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न l

लखनऊ में युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न l


👉नीति-निर्माण और योजनाओं पर हुआ सार्थक मंथन, युवाओं से हुआ सीधा संवाद

लखनऊ विकास खंड सरोजनी नगर सभागार में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘युवा संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) इं. अवनीश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ हुआ। मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत युवा कल्याण अधिकारी अखिलेश सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
​युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सही मार्गदर्शन का संगम ही प्रगति का नया इतिहास रचता है। उन्होंने कहा, युवा संवाद केवल औपचारिक भाषणों का मंच नहीं, बल्कि नीति-निर्माताओं और क्षेत्र के युवाओं की आकांक्षाओं के बीच एक सशक्त सेतु है।

संवाद सत्र के दौरान उन्होंने युवाओं के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें तकनीकी दक्षता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

​इसके उपरांत युवा कल्याण अधिकारी प्रतिभा ने विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि युवा कल्याण विभाग ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारने, उचित मंच व सही दिशा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने उपस्थित युवाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं के साथ-साथ रोजगार सेवक संघ एवं तकनीकी सहायक संघ के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। अंत में युवा कल्याण अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने आयोजकों की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और क्षेत्रीय विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
90 %
1.7kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
31 °

Most Popular