HomeUncategorizedट्रांसफर सूची में शामिल सदर तहसीलदार देवानंद तिवारी के खिलाफ अधिवक्ताओ ने...

ट्रांसफर सूची में शामिल सदर तहसीलदार देवानंद तिवारी के खिलाफ अधिवक्ताओ ने की थी भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत

संपादक महफूज़ अहमद

महासचिव दिनेश दूबे ने उच्चाधिकारियों से सदर तहसीलदार को भी हटाने के लिए कुछ दिनों पूर्व की थी पैरवी

ट्रांसफर हुए अन्य तहसीलदारो के साथ विवादित तहसीलदार का भी हुआ तबादला,नए तहसीलदारो को मिली तैनाती

सुल्तानपुर। सदर तहसीलदार देवानंद तिवारी के खिलाफ अधिवक्ताओं की शिकायत रंग लाई। अधिवक्ताओं ने सदर तहसीलदार देवानंद तिवारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने व बिना सेटिंग-गेटिंग के फाइलों में आदेश न करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें व उनके अधीनस्थों के खिलाफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव से शिकायत की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने उच्चधिकारियों से ऐसे भ्रष्ट तहसीलदार को हटाने के लिए पैरवी किया था। शासन से जारी तहसीलदारों की तबादला सूची में जिले के तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह व अरबिंद तिवारी के साथ सदर तहसीलदार देवानंद तिवारी का भी नाम शामिल है। स्थानांतरित हुए तहसीलदारो के स्थान पर नए तहसीलदारों की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular