Homeप्रदेशराजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विकल्प संशोधन...

राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विकल्प संशोधन का अवसर।

अमेठी, 08 अगस्त 2026। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज-अमेठी के प्रधानाचार्य शिवा कान्त द्विवेदी ने बताया कि राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को अपने संस्थान एवं व्यवसाय संबंधी विकल्पों में संशोधन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया के दौरान आईटीआई मैपिंग तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत डायनेमिक सीट मैट्रिक्स के अनुसार सीटों का निर्धारण किया गया है। कुछ संस्थानों में एनसीवीटी एवं एससीवीटी पाठ्यक्रमों की सीटों में परिवर्तन होने के कारण अभ्यर्थियों को संशोधित विकल्प चुनने की सुविधा दी जा रही है। प्रधानाचार्य ने बताया कि एससीवीटी पोर्टल www.scvt.in पर उपलब्ध सीट मैट्रिक्स के आधार पर अभ्यर्थी अपने आवेदन में दर्ज संस्थान एवं व्यवसाय के विकल्पों में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर 09 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक विकल्प परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता एवं रुचि के अनुसार संस्थान अथवा व्यवसाय बदल सकते हैं या नए विकल्प जोड़ सकते हैं। इस संबंध में एससीवीटी द्वारा अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजे जा रहे हैं। विकल्प संशोधन की इस सुविधा से अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थान एवं व्यवसाय में चयन एवं प्रवेश प्राप्त करने के अधिक अवसर मिल सकेंगे। प्रधानाचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर एससीवीटी पोर्टल पर जाकर अपने विकल्पों का अवलोकन एवं आवश्यक संशोधन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
79 %
3.2kmh
93 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular