Homeप्रदेशसनातन की रक्षा ही भारत की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा : विनीत...

सनातन की रक्षा ही भारत की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा : विनीत अग्रवाल

सनातन की रक्षा ही भारत की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा : विनीत अग्रवाल


लखनऊ/मेरठ। धर्म रक्षा सेवा समिति एवं बाबा झारखंडी महादेव मंदिर के तत्वावधान में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर आयोजित भव्य रुद्राभिषेक, श्रावण महोत्सव, भजन संध्या एवं सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश, राष्ट्र और विश्व के कल्याण की कामना की।

इसके उपरांत अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी सांस्कृतिक चेतना, गौरवशाली परंपरा और विश्व मानवता को मार्गदर्शन देने वाला शाश्वत जीवन-दर्शन है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास आत्मशुद्धि, तप, संयम, सेवा, समर्पण और लोककल्याण का पावन पर्व है, जबकि कांवड़ यात्रा करोड़ों शिवभक्तों की अनुशासित आस्था, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय प्रतीक है।

शारदा ने कहा कि हजारों वर्षों के संघर्षों के बावजूद सनातन धर्म आज भी विश्व को सत्य, करुणा, समरसता और “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दे रहा है तथा प्रत्येक सनातनी का दायित्व है कि वह अपनी संस्कृति, संस्कारों, मंदिरों, तीर्थों और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिला रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों का विकास, सनातन परंपराओं का सम्मान और आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा मिली है, जिससे प्रदेश सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे सनातन के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्रहित, समाजसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण को अपना जीवनधर्म बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान धर्म रक्षा सेवा समिति द्वारा विनीत अग्रवाल शारदा का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया, जिस पर उन्होंने समिति एवं समस्त आयोजन समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है।

इस अवसर पर धर्म रक्षा सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, कोमल वर्मा, डॉ. सुबोध गर्ग, श्री अनिल गुप्ता, इंजीनियर बालकृष्ण त्यागी, अजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और जय सनातन धर्म के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
76 %
4.7kmh
62 %
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
32 °

Most Popular