संपादक महफूज़ अहमद
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के समक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद हमीरपुर के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश
अध्यक्ष महेश पाल धनगर के प्रयासों से जनपद हमीरपुर के रज़ा मोहम्मद, एजाज अहमद (ग्राम प्रधान, हिमौली) तथा उमाशंकर प्रजापति (ग्राम प्रधान, पारा), अशरफ अली, ओमप्रकाश यादव सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व और उनकी नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की जनहितकारी नीतियों और संगठन की निरंतर सक्रियता के कारण प्रदेशभर में पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा जनपद हमीरपुर में पार्टी के विस्तार को नई गति देंगे।



